बहुविकल्पीय 1 × 24 = 24
निम्नलिखित में से प्रत्येक में सही उत्तर को रगंइए —
- बिंदु (−3, 5) स्थित्त है
- प्रथम चतुर्थांश में
- द्वितीय चतुर्थांश में
- तीसरे चतुर्थांश में
- चौथे चतुर्थांश में
- द्वितीय चतुर्थांश में स्थित किसी बिंदू के भूज और कोटि के क्रमशः चिह्ल हैं:
- +,+
- −,−
- −,+
- +,−
- बिंदु (0, −7) स्थित है:
- x-अक्ष पर
- द्वितीय चतुर्थांश में
- y-अक्ष पर
- चौथे चतुर्थांश में
- बिंदु (−10, 0) स्थित है:
- x-अक्ष की ऋणात्मक दिशा में
- y-अक्ष की ऋणात्मक दिशा में
- तीसरे चतुर्थांश सें
- चौथे चतुर्थांश में
- x-अक्ष पर स्थित सभी बिंदुओं का भुज है:
- 0
- 1
- 2
- कोई भी संख्या
- x-अक्ष पर स्थित सभी बिंदुओं की कोटि है:
- 0
- 1
- −1
- कोई भी संख्या
- वह बिंदु, जहाँ दोनों निर्देशांक अक्ष मिलते हैं, कहलाता है:
- भुज
- कोटि
- मूलबिंदु
- चतुर्थांश
- वह बिंदु जिसके दोनों निर्देशांक ऋणात्मक हैं स्थित होगा:
- चतुर्थांश I
- चतुर्थांश II
- चतुर्थांश III
- चतुर्थांश IV
- किसी बिंदु का y-निर्देशांक शून्य है, तो वह बिंदु सदैव स्थित है:
- चतुर्थांश I में
- चतुर्थांश II में
- x-अक्ष पर
- y-अक्ष पर
- किसी बिंदु P को x-अक्ष से लांबिक दूरी 5 मात्रक हो तथा इस लंब का पाद x-अक्ष को ऋणात्मक दिशा पर स्थित हो, तो बिंदु P का
- x-निर्देशांक = − 5 है
- y-निर्देशांक = 5 केवल
- y-निर्देशांक = − 5 केवल
- y-निर्देशांक = 5 या −5
- बिंदुओं O(0, 0), A(3, 0), B(3,4), C(0,4) को आलेखित करके तथा OA, AB, BC और CO को मिलाने पर, निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति प्राप्त होगी?
- वर्ग
- आयत
- समलंब
- समचतुर्भुज
- यदि बिंदुओं P(−1, 1), Q(3, −4), R(1, −1), S(−2, −3) और T(−4, 4) को आलेख कागज पर आलेखित किया जाए, तो चौथे चतुर्थांश के बिंदु हैं:
- P और T
- Q और R
- केवल S
- P और R
- यदि दो बिंदुओं P और Q के निर्देशांक क्रमशः (−2, 3) और (−3, 5) हैं तो (P का भुज) − (Q का भुज) बराबर है:
- −5
- 1
- −1
- −2
- यदि P(5, 1), Q(8, 0), R(0, 4), S(0, 5) और O(0, 0) को एक आलेख कागज पर आलेखित किया जाए, तो x-अक्ष पर स्थित बिंदु हैं:
- P और R
- R और S
- केवल Q
- Q और O
- किसी बिंदु का भुज धनात्मक होता है:
- चतुर्थांश I और II में
- चतुर्थांश I और IV में
- केवल चतुर्थांश I में
- केवल चतुर्थांश II में
- वे बिंदु जिनके भुज और कोटि विभिन्न चिह्नों के होते हैं स्थित होंगे:
- चतुर्थांश I और II में
- चतुर्थांश II और III में
- चतुर्थांश I और III में
- चतुर्थांश II और IV में
- वह बिंदु, जिसकी कोटि 4 है और जो y-अक्ष पर स्थित है, होगा:
- (4, 0)
- (0, 4)
- (1, 4)
- (4, 2)
- बिंदुओं (0, 3), Q(1, 0), R(0, −1), S(−5, 0) और T(1, 2) में से कौन-कौन L से बिंदु x-अक्ष पर स्थित नहीं हैं?
- केवल P और R
- Q और S
- P, R और T
- Q, S और T
- वह बिंदु जो y-अक्ष की ऋणात्मक दिशा में y-अक्ष पर 5 मात्रक की दूरी पर स्थित है, होगा:
- (0, 5)
- (5, 0)
- (0, −5)
- (−5, 0)
- y-अक्ष से बिंदु P(3,4) की लांबिक दूरी है:
- 3
- 4
- 5
- 7
- (x, y) = (y, x) यदि
- x ≠ y
- x > y
- x = y
- x < y
- द्वितीय पाद के किसी बिंदु के भुज का चिह्न होगा
- धन
- ऋण
- ऋण नहीं
- इनमें कोई नहीं
लघु उत्तरीय प्रश्न 9 × 2 = 18
- कार्तीय पद्धति में बिन्दु (−4, −5) को दर्शायें।
- बिन्दु (3, −4) को कार्तीय तल में प्रदर्शित करें।
- बिन्दु (3, 4) को कार्तीय तल में प्रदर्शित करें।
- कार्तीय पद्धति पर बिन्दु (− 2, − 3) को निरूपित कीजिए।
- किस चतुर्थांश अथवा किस अक्ष पर निम्नलिखित बिंदु स्थित हैं? (− 3, 5), (4, −1), (2, 0), (2, 2), (−3, −6)
- निम्नलिखित बिंदुओं को आलेखित कीजिए तथा इनको क्रम से मिलाने पर बनी आकृति का नाम लिखिए : P(−3, 2), Q(−7, −3), R(6, −3), S(2, 2)
- बिंदु P(−6, 2) को आलेखित कीजिए तथा इससे क्रमशः x-अक्ष और y-अक्ष पर लंब PM और PN खींचिए। बिंदुओं M और N के निर्देशांक लिखिए।
- एक बिंदु x-अक्ष पर y-अक्ष से 7 मात्रक की दूरी पर स्थित है। उसके निर्देशांक क्या होंगे? यदि यह y-अक्ष पर x-अक्ष से − 7 मात्रक की दूरी पर स्थित होगा तो निर्देशांक क्या होंगे?
- एक आयत के तीन शीर्ष (3, 2), (−4, 2) और (−4, 5) हैं। इन बिंदुओं को आलेखित कीजिए और फिर आयत के चौथे बिंदु के निर्देंशांक ज्ञात कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2 × 5 = 10
- किस चतुर्थांश में या किस अक्ष पर बिन्दु (– 2, 4), (3, – 1), (– 1, 0), (1, 2) और (– 3, – 5) स्थित हैं? कार्तीय तल पर इनका स्थान निर्धारण करके अपने उत्तर सत्यापित कीजिए।
- बिंदु A(5, 3), B(−2, 3) और D(5, −4) एक वर्ग ABCD के तीन शीर्ष हैं। एक आलेख कागज पर इन बिंदुओं को आलेखित कीजिए और फिर शीर्ष C के निर्देंशांक ज्ञात कीजिए।
Join the Discussion